Ujjain News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर देश भर में दीपोत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार शाम 7 बजे शिप्रा नदी के तट पर स्थित रामघाट पहुंचे. जहां उन्होंने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया. उनके साथ सीएम मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे. शिप्रा नदी की आरती भी की गई. बाबा महाकाल मंदिर, महाकाल कॉरिडोर और कार्तिक मेला ग्राउंड समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में दीये जलाए गए. करीब 26 हजार वॉलंटियर्स को दीपोत्सव की जिम्मेदारी दी गई. हर वॉलंटियर को 112 दीये जलाने का जिम्मा सौंपा गया.
BJP अध्यक्ष ने विस्तार न्यूज से बात करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. विश्वभर में भारत का मान बढ़ रहा है. पीएम ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव किया.
#WATCH | Madhya Pradesh: Aarti performed at the banks of Shipra River in Ujjain where 'Aashirwaad Ka Diya' event under Seva Sankalp Abhiyan is being organised this evening.
— ANI (@ANI) September 17, 2026
BJP national president Nitin Nabin and CM Mohan Yadav are attending the event here. pic.twitter.com/RxIfbTKmoJ
नाव से रामघाट पहुंचे
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने इंदौर में स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया. इसके बाद वे उज्जैन पहुंचे. यहां उन्होंने भव्य स्वागत किया गया. रोड शो भी आयोजित किया गया. इसके बाद वे दत्त अखाड़ा पहुंचे. इसके बाद उन्होंने नाव की सवारी की और रामघाट पहुंचे. यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाए जा रहे दीपोत्सव कार्यक्रम, भजन संध्या समेत दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए.
