33.25 लाख दीयों से जगमग हुआ उज्जैन, नितिन नवीन ने रामघाट पर जलाए दीये, बोले- PM करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लेकर आए

Ujjain News: उज्जैन में गुरुवार को अलग-अलग हिस्सों में 33.25 लाख दीये जलाए गए. पूरा शहर दीयों की रोशनी से जगमग हो गया. रामघाट पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दीये जलाए. शिप्रा नदी की आरती भी गई.

Ujjain News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर देश भर में दीपोत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार शाम 7 बजे शिप्रा नदी के तट पर स्थित रामघाट पहुंचे. जहां उन्होंने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया. उनके साथ सीएम मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे. शिप्रा नदी की आरती भी की गई. बाबा महाकाल मंदिर, महाकाल कॉरिडोर और कार्तिक मेला ग्राउंड समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में दीये जलाए गए. करीब 26 हजार वॉलंटियर्स को दीपोत्सव की जिम्मेदारी दी गई. हर वॉलंटियर को 112 दीये जलाने का जिम्मा सौंपा गया.

‘पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा’

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने विस्तार न्यूज से बात करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. विश्वभर में भारत का मान बढ़ रहा है. पीएम ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव किया. उन्होंने प्रधान सेवक बनकर करोड़ों लोगों की समस्या को दूर किया है. जब मां-बहनों के लिए शौचालय को चुनौती माना जाता था. उसे दूर किया गया है. हमारी बहनें जो स्वाबलंबी बनना चाहती थीं, उनके लिए लखपति दीदी योजना लेकर आए.

उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार से ब्रिक्स, जी-20 और दूसरे अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत की साख को बढ़ाया है. पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीदों से देख रही है. भारत के साथ चलने के लिए तत्पर है. इंदौर में राहुल गांधी के दौरे पर बोले कि वे निश्चित आएं. देश का युवा पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है.

नाव से रामघाट पहुंचे

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने इंदौर में स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया. इसके बाद वे उज्जैन पहुंचे. यहां उन्होंने भव्य स्वागत किया गया. रोड शो भी आयोजित किया गया. इसके बाद वे दत्त अखाड़ा पहुंचे. इसके बाद उन्होंने नाव की सवारी की और रामघाट पहुंचे. यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाए जा रहे दीपोत्सव कार्यक्रम, भजन संध्या समेत दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए.

ज़रूर पढ़ें