‘मस्जिदों को ऐसे शहीद…’, उज्जैन की शाही मस्जिद पर औवेसी का बयान, हिरासत में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान

Owaisi Ujjain Shahi Masjid Statement: उज्जैन में शाही मस्जिद का मामले में राजनीतिक रंग मिल गया है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सरकार मस्जिदों को ऐसे शहीद नहीं कर सकती है. वहीं, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इसे नफरत की पराकाष्ठा बताया है.
Asaduddin Owaisi and Imran pratapgarhi

असदुद्दीन ओवैसी और इमरान प्रतापगढ़ी

Ujjain Shahi Masjid Reaction: उज्जैन में शाही मस्जिद का मामले में राजनीतिक रंग मिल गया है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सरकार मस्जिदों को ऐसे शहीद नहीं कर सकती है. वहीं, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इसे नफरत की पराकाष्ठा बताया है.

ओवैसी ने शाही मस्जिद पर क्या कहा?

शाही मस्जिद के एक हिस्से को तोड़ने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं जनता को सलाम करता हूं. वे गांधीवादियों की तरह प्रोटेस्ट कर रहे हैं. आप इस तरीके से मस्जिदों को शहीद नहीं कर सकते हैं. जिस बात का मैंने पर्लियामेंट में इजहार किया था कि जो नया वक्फ कानून है, इसके जरिए से कलेक्टर और सरकारों जो पावर दी जा रही है, उसका केवल एक ही मकसद है कि मस्जिदों, दरगाहों, खानखाहों, कब्रिस्तानों और ईदगाहों को मुसलमानों से छीन लिया जाए. वो सबकुछ सच साबित हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि आप देख रहे हैं कि ये किस तरह से हो रहा है. इस अमेंडमेंट का मतलब तो वही है.

‘प्रशासन को संवेदनशील होना चाहिए’

इस मुद्दे पर राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उज्जैन शाही मस्जिद को तोड़ने की प्रशासनिक कवायद को थोड़ा संवेदनशील होना चाहिये. 600 साल पुरानी धरोहर को सिर्फ सड़क चौड़ीकरण और विकास के नाम पर ध्वस्त कर देना तो नफरत की पराकाष्ठा है. मेरे संज्ञान में आया है कि मामला जब न्यायालय में लंबित है तो फिर प्रशासन बार बार मस्जिद की घेराबंदी करके आखिर क्या संदेशा देना चाहता है ?

उन्होने पोस्ट में आगे लिखा कि उज्जैन के हजारों युवा लगातार इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं. उज्जैन प्रशासन से मेरा अनुरोध है कि जन भावनाओं का सम्मान करिये और सड़क चौड़ीकरण के लिये आवश्यक ज़मीन दूसरी साइड से ले लीजिये. इतनी ऐतिहासिक धरोहर को तोड़ा जाना कहीं से भी सामान्य घटना नहीं मानी जायेगी.

ये भी पढ़ें: Ujjain: शाही मस्जिद के पास दोबारा पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, शहर काजी ने की शांति की अपील

हिरासत में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष

दरअसल, गोपाल मंदिर से कंठाल चौराहे तक का रास्ता चौड़ा होना है. इसकी जद में शाही मस्जिद भी आ रही है. इस मस्जिद का 15 फीट हिस्सा टूटना है. इसे लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. उज्जैन पुलिस ने AIMIM प्रदेश प्रमुख मोहसिन अली खान को हिरासत में ले लिया है. उन्हें नागझिरी पुलिस थाने में रखा गया है. वे भोपाल से उज्जैन की शाही मस्जिद की ओर जा रहे थे.

ज़रूर पढ़ें