MP News: प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत, मुरैना में परिजन बोले- ब्लड चढ़ाने के बाद तबीयत बिगड़ी
महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन.
Input- मनोज शर्मा
MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 24 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो जाने से हड़कंप मच गया. मृतका के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. वहीं घटना के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा.
ब्लड चढ़ाने के बाद तबीयत बिगड़ी
जानकारी के अनुसार छोटू आदिवासी की पत्नी विकेश(24) निवासी मरा पहगढ़, अपने साले की शादी में शामिल होने 7 तारीख को आई थीं. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. परिजनों का कहना है कि जांच के दौरान डॉक्टरों ने महिला के शरीर में खून की कमी बताई, जिसके बाद उन्हें मुरैना स्थित पार्वती नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. परिजनों के मुताबिक अस्पताल में महिला को ब्लड चढ़ाया जा रहा था. इसी दौरान रात करीब 2 बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई.
मौत होने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया
आरोप है कि मौत होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को संभालने के लिए महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही को महिला की मौत का कारण बताया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पहाड़गढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है.
ये भी पढे़ं: ‘5 लाख दो नहीं तो अश्लील वीडियो पत्नी को भेज दूंगी’, इलाज कराने आई महिला ने डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाया