MP Weather Update: मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा एमपी, तापमान में और हो सकती है बढ़ोतरी, रंगपंचमी से पहले बारिश की संभावना

MP Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि हो सकती है.
weather forecast today

मौसम

MP Weather Update: मार्च के पहले ही दिन रविवार को मध्य प्रदेश में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया. खासकर निमाड़ क्षेत्र में स्थित खरगोन में पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. राजधानी भोपाल सहित इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी तेज धूप के कारण दिन गर्म रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि हो सकती है.

30 डिग्री के पार पहुंचा पारा

रविवार को पचमढ़ी को छोड़ दें तो प्रदेश के लगभग सभी शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. मार्च से मई के बीच सामान्य से ज्यादा गर्मी रहने की संभावना जताई गई है. दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. हालांकि लू का प्रकोप अप्रैल और मई में अधिक देखने को मिल सकता है.

ज़रूर पढ़ें