बॉलीवुड एक्ट्रेस Mamta Kulkarni ने महाकुंभ में ली संन्यास की दीक्षा, किन्नर अखाड़े में बनेंगी महामंडलेश्वर

ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी. उन्होंने संन्यास की दीक्षा ले ली है.
mamta kulkarni

ममता कुलकर्णी

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने के बाद अब संन्यास की दीक्षा ले ली है. ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी. संन्यास की दीक्षा के बाद अब उनका नाम श्री यामाई ममता नंद गिरि होगा.

ममता ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज, जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ मुलाकात की, जिनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.

ये भी पढ़ें: अखाड़ों के लिए अलग रूट, नो व्हीकल जोन घोषित… मौनी अमावस्या को लेकर Maha Kumbh में किए गए खास इंतजाम

ममता कुलकर्णी 24 साल तक विदेश में रही थीं और दिसंबर महीने में ही वह भारत आई थीं. ममता कुलकर्णी को लेकर कहा जा रहा था कि वह शायद बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने के लिए भारत आई हैं. लेकिन इन अटकलों को खारिज करते हुए ममता ने कहा था कि वह महाकुंभ के लिए भारत आई हैं.

विदेश रहने के सवाल पर तब ममता ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘मैं मानती हूं कि बॉलीवुड ने मुझे नाम और शोहरत दी. इसके बाद बॉलीवुड का भी साथ छूट गया. साल 2000 से 2012 तक मैं तपस्या करती रही. मैं कई सालों तक दुबई में थी और दो बेडरूम के हॉल में रहती थी और 12 सालों तक ब्रह्मचारी रही.’

ज़रूर पढ़ें