इंडक्शन यूज करने के ये हैं 10 टिप्स, जानिए कैसे सही तरीके से इस्तेमाल करें
विनय कुशवाहा
इंडक्शन स्टोव
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुनियाभर में गैस और कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर संकट खड़ा हो गया है. एलपीजी संकट के बीच इंडक्शन स्टोव का इस्तेमाल बढ़ गया है. इंडक्शन पर खाना पकाना जितना आसान है, उसका रखरखाव करना और ज्यादा जरूरी है. लापरवाही की वजह से ओवरहीटिंग, बिजली के झटके और बेस डैमेज जैसी समस्या सामने आ सकती है.इंडक्शन इस्तेमाल करने के सही तरीके- इंडक्शन को हमेशा समतल जगह पर रखें. फ्टैल तली वाले बर्तन इस्तेमाल करें. बिजली सप्लाई का ध्यान देना चाहिए. प्लग लगाने के बाद बर्तन को सही जगह रखना चाहिए ताकि हीट सही तरीके से मिल सके. खाना पकाने और बर्तन के मटेरियल के हिसाब से हीट और मोड को सेट करें. कुकिंग दौरान नजर बनाए रखना चाहिए. जरूरत के हिसाब से हीट कम या ज्यादा कर सकते हैं. काम खत्म होने के बाद इंडक्शन को ऑफ कर दें. प्लग को हमेशा सॉकिट में ना लगे रहने दें. इंडक्शन को साफ रखना भी जरूरी है, इससे इसकी लाइफ बढ़ती है. इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इंडक्शन को हमेशा सूखा रखना चाहिए. पूरी ठंडा होने के बाद इसकी सफाई करें. पोंछने के लिए माइक्रोफाइबर का इस्तेमाल करें. स्टील स्क्रबर जैसे हार्ड ऑब्जेक्ट का यूज ना करें.