अखिलेश यादव के छोटे भाई थे शानदार फिटनेस ट्रेनर, उनकी बॉडी देख रह जाएंगे दंग
शिवेंद्र कुशवाहा
प्रतीक यादव
प्रतीक यादव पहले इतने फिट नहीं थे, बचपन में उनका वजन काफी ज्यादा था और उन्हें कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ा था.समय के साथ उन्होंने खुद को पूरी तरह बदला और फिटनेस को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा लक्ष्य बना लिया. लगातार मेहनत और एक्सरसाइज से उन्होंने शानदार बॉडी बनाई और 6 पैक एब्स हासिल किए. साल 2015 के बाद उन्होंने रोज जिम में घंटों मेहनत की, जो आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है. प्रतीक अपना ज्यादातर समय जिम में बिताते थे और “नो एक्सक्यूज, ट्रेन हार्ड” को अपनी जिंदगी का नियम मानते थे. उनके वीडियो में वे 272 किलो डेडलिफ्ट, 160 किलो स्क्वॉट्स और 145 किलो बेंच प्रेस करते नजर आते थे. उनकी तस्वीरों में उनके मजबूत बाइसेप्स और कंधे सालों की कड़ी मेहनत को दिखाते थे. बॉडी बिल्डिंग के अलावा उन्हें बॉक्सिंग और कार्डियो एक्सरसाइज करना भी काफी पसंद था. उनका मानना था कि अच्छी फिटनेस के साथ मजबूत मानसिक फोकस होना भी बेहद जरूरी है.