बिना CCTV-गवाह के अपराधी तक पहुंचता है ब्लड हाउंड डॉग, कोर्ट भी मानता है सबूत
शिवेंद्र कुशवाहा
ब्लड हाउंड डॉग
ब्लड हाउंड को उसकी तेज नाक के लिए जाना जाता है, वह पाताल में छिपे अपराधी को भी ढूंढ निकालता है.इस कुत्ते का चेहरा लंबा होता है, त्वचा में झुर्रियां होती हैं, कान ढीले और नाक बड़ी होती है.कहा जाता है कि इसकी नाक में करीब 30 से 34 करोड़ गंध पहचानने वाली कोशिकाएं होती हैं.पुलिस अपराधी की इस्तेमाल की हुई चीज इसे सुंघाती है और फिर यह जमीन और हवा में गंध का पीछा करता है.यह 48 घंटे से लेकर 300 घंटे तक पुरानी गंध को भी पहचान सकता है.अमेरिका की अदालतों ने सिर्फ ब्लड हाउंड की ट्रैकिंग को सबूत के तौर पर स्वीकार किया है.कोर्ट सजा देने से पहले कुत्ते की ट्रेनिंग, उसके पुराने रिकॉर्ड और हैंडलर के अनुभव को भी जांचती है.जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर और बेल्जियन शेफर्ड भी ट्रैकिंग करते हैं, लेकिन ब्लड हाउंड इन सब में सबसे खास माना जाता है.