स्मोकिंग छोड़ने के ये हैं आसान तरीके, धोखे से भी सिगरेट को नहीं लगाएंगे हाथ
Easy ways to quit smoking: स्मोकिंग सेहत के लिए हानिकारक है, ये जानते हुए भी कई लोग सिगरेट नहीं छोड़ पाते हैं. लाखों उपाय करने के बाद भी सिगरेट नहीं छूटती है. मार्केट में इसकी लत से छुटकारे के लिए कई दवा और दूसरे प्रोडक्ट उपलब्ध हैं लेकिन फिर भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है.
Written By : विनय कुशवाहा
Updated: July 19, 2026 04:24 PM IST
स्मोकिंग ट्रिगर करने वाली आदतों जैसे चाय, कॉफी और दोस्तों की बैठकी से दूरी बनानी चाहिए.
जब भी सिगरेट पीने की इच्छा हो तो वॉकिंग करें या थोड़ी देर टहलें.
स्मोकिंग की तलब होने पर च्यूइंग गम चबाएं.
ध्यान, प्राणायाम और व्यायाम करने से मन शांत रहता है. इससे बार-बार सिगरेट पीने की इच्छा धीरे-धीरे खत्म हो जाती है.
अपने आप को किसी कार्य में व्यस्त रखें. नया शौक अपनाएं.
'4 डी' फॉर्मूला अपनाएं. इसमें जब भी सिगरेट की तलब लगे तो पहले इंतजार करें, गहरी सांस लें, पानी पिएं और अन्य काम में ध्यान लगाएं.
इस बारे में परिवार और दोस्तों को बताएं ताकि सिगरेट छोड़ने के प्रति आपकी प्रतिबद्धता बनी रहे.