महंगे बीजों का टेंशन खत्म! सिर्फ एक पत्ती से तैयार करें ये खूबसूरत पौधे, जानिए तरीका
Plant Growing From Single Leaf: गांव के लोग हों या शहर के, हर कोई अपने घर में छोटे-छोटे पौधे लगाना पसंद करता है. ये पौधे जितने खूबसूरत लगते हैं, उतने ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं. क्योंकि ये पौधे शुद्ध हवा देते हैं और घर का वातावरण साफ रखते हैं. लेकिन इन पौधों के बीज मार्केट में काफी महंगे मिलते हैं, जिस वजह से लोग इन्हें खरीद नहीं पाते. अब आपको डंठल या बीज से पौधे तैयार करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप सिर्फ एक पत्ते से ही नया पौधा तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
जेड प्लांट की मोटी पत्तियों में पानी जमा रहता है इसलिए इसे पत्ती से उगाना आसान होता है.
इसकी एक हेल्दी पत्ती तोड़कर 1 से 2 दिन सूखने दें और फिर हल्की नम मिट्टी पर रख दें.
2 से 4 हफ्ते में इस पत्ती में जड़ें निकलने लगती हैं और नया पौधा तैयार हो जाता है.
स्नेक प्लांट की पत्ती को 3-3 इंच के टुकड़ों में काटकर पानी में आधा डुबोकर रखें.
कुछ हफ्तों में इसमें जड़ें आ जाती हैं जिसके बाद इसे गमले की मिट्टी में लगा सकते हैं.
फूलों वाला बेगोनिया भी पत्ती से उग जाता है, बस इसे ऐसी मिट्टी में लगाएं जिससे पानी निकल सके.
रंग-बिरंगे फूलों वाला पोर्टुलाका कम देखभाल में भी तेजी से बढ़ने वाला पौधा है.
इसकी पत्ती को नम मिट्टी के ऊपर रखें, दबाएं नहीं, कुछ दिनों में यह जड़ पकड़ लेगी.