दुल्हन की तरह सजती है बेटी, बंटती है मिठाई, भारत के इन राज्यों में पहली बार पीरियड्स आने पर मनाते हैं जश्न!
शिवेंद्र कुशवाहा
यहां की लड़कियां पीरियड्स में सजती हैं
असम में लड़की की पहली पीरियड्स को तुलोनी बिया के रूप में मनाने की परंपरा है. इस मौके पर शादी जैसी रस्में निभाई जाती हैं और लड़की को तैयार किया जाता है. कर्नाटक में पहली पीरियड्स के मौके पर ऋतु शुद्धि या ऋतु कला संस्कार की रस्म निभाई जाती है. इस दौरान लड़की को पारंपरिक कपड़े पहनाए जाते हैं और परिवार जश्न मनाता है. तमिलनाडु में पहली पीरियड्स के अवसर पर मंजल नीराट्टु विझा मनाने की परंपरा है. इस दौरान लड़की को हल्दी से स्नान कराया जाता है और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया जाता है.ओडिशा में रज पर्व मासिक धर्म और स्त्रीत्व से जुड़ा प्रमुख पारंपरिक उत्सव है. इस दौरान महिलाओं और लड़कियों को घरेलू कामों से आराम देने की परंपरा है.केरल के कुछ समुदायों में पहली पीरियड्स के अवसर पर पारंपरिक रस्में निभाई जाती हैं. परिवार के लोग लड़की को नए कपड़े और आभूषण देकर इस बदलाव का स्वागत करते हैं.