इस रक्षाबंधन अपनी बहन को दें ये खास ‘लिपस्टिक गिफ्ट्स’, चेहरे पर आ जाएगी प्यारी सी मुस्कान
Raksha Bandhan Lipstick Gifts: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और हिंदू परिवार इस खास पर्व को मनाने के लिए तैयार हैं. घर से दूर-दराज रह रहे भाई घर जाने की तैयारी में हैं, वहीं पढ़ाई या कामकाज के सिलसिले में बाहर रहने वाली बहनें भी घर पहुंच रही हैं. जिनकी शादी हो गई है, वे बहनें भी भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जा रही हैं. रक्षाबंधन का यही वह त्योहार है, जब भाई और बहन आपस में मिलते हैं और अपने रिश्ते को और भी ज्यादा गहरा और मजबूत बनाते हैं. एक तरफ जहां बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ भगवान से उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं भाई राखी बंधवाने के बाद अपनी बहनों को कुछ न कुछ गिफ्ट्स देते हैं. ऐसे में अगर आप अपनी बहनों को इस रक्षाबंधन पर खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें उनकी मनपसंद और कुछ अलग गिफ्ट्स दे सकते हैं.
इस रक्षाबंधन पर आप अपनी बहनों को अलग-अलग तरह की लिपस्टिक गिफ्ट कर सकते हैं.
लड़कियां लिपस्टिक लगाना बहुत पसंद करती हैं. ऐसे में आप इस रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में अपनी बहनों को पिल्ग्रिम ग्लिटर लिपस्टिक दे सकते हैं.
यह एक 3D ग्लिटर फ़ॉर्मूला लिपस्टिक है, जो होंठों को मैट फ़िनिश लुक देने में मदद करती है.
लक्मे पावरप्ले प्राइमिंग मैट लिपस्टिक भी गिफ्ट के रूप में देने के लिए बेस्ट ऑप्शन है.
इस लिपस्टिक में 2X प्राइमर शामिल है, जो लॉन्ग-लास्टिंग के लिए जाना जाता है. इस खास गिफ्ट को देकर आप अपनी बहन को खुश कर सकते हैं.
मैट लॉन्गस्टे लिपस्टिक बहनों को राखी गिफ्ट देने का एक शानदार ऑप्शन है.
यह लिपस्टिक होंठों को 12 घंटे तक मैट और पिगमेंटेड रखती है. आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं.
आप मैट लिपस्टिक कोको क्रश 07 ब्राउन खरीदकर भी अपनी बहन को गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं. यह प्रोडक्ट बहनों को खूब पसंद आएगा.
मेबेलिन न्यूयॉर्क सुपर स्टे लिक्विड लिपस्टिक 16 घंटों तक होंठों पर टिकी रहती है. यह होंठों को एक वेलवेटी मैट फ़िनिश देती है.
यह लिपस्टिक ट्रांसफर-प्रूफ है यानी यह जल्दी फैलती नहीं है और ज्यादातर लड़कियों की पहली पसंद बनी हुई है.