रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों के दाम बढ़े, जानें काजू कतली से रसमलाई तक कितनी महंगी हुई
Raksha Bandhan Sweet Prices: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और इस बीच आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी. रक्षाबंधन के इस खास त्योहार पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के साथ ही थाली में मिठाइयां भी रखती हैं और अपने हाथों से भाई को खिलाती हैं. वहीं घरों में काजू कतली और मोतीचूर के लड्डू के साथ-साथ हर वैरायटी की मिठाइयों को घर वाले बड़े ही चाव से खाते हैं और घर आए मेहमानों को भी खिलाते हैं. लेकिन अब सरकार ने हर तरह की मिठाई के दाम बढ़ा दिए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी मिठाई बाजार में अब कितने में मिल रही है.
रक्षाबंधन के त्योहार के बीच मिठाइयों के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा.
रक्षाबंधन से पहले काजू कतली के दाम में 120 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, जो अब 1120 रुपये किलो मिल रही है.
काजू बाइट के दाम 140 रुपये प्रति किलो बढ़कर अब 1240 रुपये किलो हो गए हैं.
बेसन मिठाई भी महंगी हो गई है, इसके दाम 80 रुपये बढ़कर 580 रुपये किलो पहुंच गए हैं.
मोतीचूर के लड्डुओं की कीमत में 60 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है और अब यह 560 रुपये किलो मिल रहे हैं.
मलाई बर्फी के दाम 40 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं, जिसके बाद इसकी कीमत 640 रुपये किलो हो गई है.
मलाईचाप भी 40 रुपये महंगी हुई है और अब इसके लिए 600 रुपये प्रति किलो चुकाने होंगे.
गुलाब जामुन की कीमत में 60 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, अब यह मार्केट में 540 रुपये किलो मिल रहा है.
मलाई डोडी के दाम में 80 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है और अब यह 680 रुपये किलो हो गई है.
रसमलाई के दाम 60 रुपये प्रति किलो बढ़कर अब 640 रुपये किलो पहुंच गए हैं.