स्वतंत्रता दिवस पर घूमने का है प्लान? इन 5 जगहों पर मिलेगा ऐतिहासिक ज्ञान और भरपूर सुकून
Best Historic Places Independence Day: 15 अगस्त के दिन हर भारतीय छुट्टी पर रहता है. इस खास दिन पर लोग अपने कामकाज से छुट्टी लेकर आज़ादी का जश्न मनाते हैं. वहीं कई लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने के लिए जाते हैं. ऐसे में हम आपको उन 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ आप 15 अगस्त के दिन घूमने के लिए जा सकते हैं. ये स्थल पर्यटकों की पहली पसंद हैं और इनका इतिहास से गहरा रिश्ता भी है. इन जगहों पर जाने से आप भारत के इतिहास के बारे में भी जान सकते हैं. इसके अलावा, आपको यहां प्रकृति का शानदार नज़ारा देखने को मिलेगा, जिससे मन को शांति मिलती है और बिताए गए लम्हे यादगार हो जाते हैं.
भारत में कई ऐसे धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थान हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर या वीकेंड पर आप घूमने के लिए शिमला जा सकते हैं.
यहां आपको प्रकृति का शानदार नज़ारा देखने को मिलेगा. यहां आप मॉल रोड, जाखू मंदिर और कुफरी जैसी प्रसिद्ध जगहों पर घूम सकते हैं.
यदि आप पहाड़ी और ठंडी जगहों पर घूमना-फिरना पसंद करते हैं, तो इस स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जा सकते हैं.
मोनेस्ट्री, तिब्बती संस्कृति (तिबेतन कल्चर), वॉटरफॉल और घने जंगल इस जगह की खासियत हैं और यहां की सुंदरता को दर्शाते हैं
मुन्नार अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है.
यहां के चाय के बागान और धुंध भरे पहाड़ों को देखने से एक अलग ही सुकून मिलता है और स्वर्ग जैसा दृश्य दिखाई देता है.
इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आप अमृतसर जा सकते हैं. यह जगह उन लोगों के लिए सबसे अच्छी है, जो दिल्ली या उसके आसपास के इलाकों में रहते हैं.
यहां घूमने के लिए गोल्डन टेम्पल, जलियांवाला बाग, अटारी-वाघा बॉर्डर और गोविंदगढ़ किला सबसे बेहतरीन जगहें हैं, जहां आपको इतिहास के बारे में भी जानने को मिलेगा.
महाबलीपुरम में कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं, यह प्लेस स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए बेस्ट है. इन स्थानों को एक्सप्लोर करने के लिए देश-विदेश से हज़ारों पर्यटक आते हैं.
यहां आप शोर टेम्पल (तट मंदिर), पंच रथ, वराह गुफा मंदिर और टाइगर केव जैसी ऐतिहासिक जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं.