रीवा में छाई कमल छाप पाकीजा, लोग कह रहे हैं BJP वाली मिठाई
शिवेंद्र कुशवाहा
पाकीजा मिठाई
रीवा में इन दिनों कमल के फूल जैसी दिखने वाली मिठाई लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.इस मिठाई को कोई कमल छाप मिठाई कह रहा है, तो कोई इसे बीजेपी वाली मिठाई के नाम से पुकार रहा है.दरअसल, छेने से तैयार होने वाली इस मिठाई की बनावट कमल के फूल जैसी है.यही वजह है कि इसका नाम लोगों के बीच कमल छाप और बीजेपी वाली मिठाई पड़ गया है.दिवाली के त्योहार को देखते हुए बाजार में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है.दुकानदारों के अनुसार, इस मिठाई का असली नाम ‘पाकीजा’ है.कमल जैसी आकर्षक बनावट के चलते लोग इसे बीजेपी वाली मिठाई के नाम से ज्यादा पसंद कर रहे हैं.त्योहार के मौके पर लोग इसे खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं.मिलावट के खिलाफ कार्रवाई के बीच रीवा के मिठाई बाजार में कमल छाप मिठाई ने अपनी अलग पहचान बना ली है.