बिना SIM और Wi-Fi के मोबाइल पर चलेगा Live TV, जानिए क्या है D2M टेक्नोलॉजी
D2M Live TV: मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ी और काम की खबर सामने आ रही है. जल्द ही फोन पर टीवी देखने का तरीका बदल सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए इंटरनेट की जरूरत को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आखिर यह नई तकनीक क्या है और मोबाइल यूजर्स को इससे क्या फायदा मिलेगा, जानिए पूरी खबर.
D2M टेक्नोलॉजी के जरिए मोबाइल फोन पर लाइव टीवी प्रसारण पहुंचाया जा सकता है.
इस तकनीक में टीवी कंटेंट सीधे ब्रॉडकास्ट सिग्नल के जरिए मोबाइल तक पहुंचता है.
D2M सर्विस में मोबाइल डेटा खर्च किए बिना लाइव कंटेंट देखने की सुविधा मिल सकती है.
हालांकि, इसके लिए स्मार्टफोन में खास हार्डवेयर का होना जरूरी होगा.
वर्तमान समय में ज्यादातर स्मार्टफोन D2M टेक्नोलॉजी को सपोर्ट नहीं करते हैं.
प्रसार भारती इस तकनीक को बड़े लेवल पर लॉन्च करने की तैयारी में आगे बढ़ रही है.
देश के कई शहरों में D2M टेक्नोलॉजी के ट्रायल पहले ही किए जा चुके हैं.
बता दें कि इसके बड़े लेवल पर लागू होने के रास्ते में हार्डवेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियां भी मौजूद हैं.