iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhone, कीमतों में 65 हजार रुपये तक का हुआ इजाफा

old iPhone Price Hike: Apple ने अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज को मार्केट में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ पहली बार अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo भी पेश किया है. iPhone Duo Apple का पहला फोल्डेबल iPhone है, जिसे कंपनी ने बिल्कुल नए डिजाइन और फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है. नई iPhone सीरीज के लॉन्च होते ही Apple ने अपने पुराने iPhone मॉडल्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने iPhone 17, iPhone Air और iPhone 17e समेत कुछ पुराने मॉडल्स के दाम बढ़ाए हैं. ऐसे में अगर यूजर्स नई सीरीज की जगह पुराने iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब उन्हें इन फोन के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.

ज़रूर पढ़ें