Jio का एनिवर्सरी धमाका, सिर्फ 299 रुपये में मिल रहा 4G फोन के साथ 6 महीने तक फ्री कॉलिंग-डेटा
क्या आप सस्ते में ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें 6 महीने तक रिचार्ज की टेंशन ही खत्म हो जाए. जियो ने अपने यूजर्स के लिए 199 रुपये वाला धमाकेदार प्लान लॉन्च कर दिया है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर हर महीने 14GB डेटा तक फ्री मिल रहा है. साथ ही कंपनी अपने 10 साल पूरे होने पर मेगा एनिवर्सरी ऑफर भी दे रही है.
कंपनी 299 रुपये में 4G फीचर फोन दे रही है. जियो के इस 4G फीचर फोन की कीमत 1,499 रुपये है.
199 रुपये वाले इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिल रही है.
इस प्लान में यूजर्स को हर महीने 14GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है.
फोन खरीदने के बाद अगले 6 महीने तक नंबर रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी.
जियो के इस फीचर फोन में JioTV ऐप का एक्सेस मिल रहा है, जिसमें 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं.
इस फोन में JioPay के जरिए UPI पेमेंट करने की सुविधा भी दी गई है.
फोन में जियो सेफ्टी शील्ड, सेफ कॉलिंग फीचर और लोकेशन मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं.
फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले और 2,000mAh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर दो दिन तक चलती है.