WhatsApp ने लॉन्च किए ये 4 नए धांसू फीचर्स, मेंबर्स को मिलेगा ये खास फायदा
शिवेंद्र कुशवाहा
WhatsApp लॉन्च किय नए फीचर्स
अब एडमिन नए सदस्य को ग्रुप की पुरानी चैट हिस्ट्री भी भेज सकेंगे.इसके लिए नए मेंबर के नाम पर टैप करके हाल की कुछ बातचीत शेयर की जा सकेगी.अब ग्रुप में किसी भी जरूरी मैसेज को हमेशा के लिए पिन किया जा सकेगा.पहले किसी मैसेज को सिर्फ 30 दिन तक ही पिन किया जा सकता था, अब यह लिमिट खत्म हो गई है.ग्रुप में आपको टैग किए गए मैसेज ढूंढने के लिए मेंशन फिल्टर मिलेगा.इस फिल्टर को ऑन करने पर सिर्फ वही मैसेज दिखेंगे जिनमें आपको मेंशन किया गया है.अब आप अपना स्टेटस सिर्फ किसी खास ग्रुप के मेंबर्स के साथ भी शेयर कर सकेंगे.यह ग्रुप स्टेटस 24 घंटे बाद गायब हो जाएगा और इस पर दूसरे मेंबर्स रिएक्शन भी दे सकेंगे.