Vistaar NEWS

Diwali 2026 Date: इस साल दिवाली कब है? जानें अमावस्या तिथि, लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Diwali 2026

दिवाली 2026

Diwali 2026 Date: कुछ ही दिनों बाद दिवाली का त्योहार आने वाला है. इस खास मौके पर देशभर में धूमधाम का माहौल देखने को मिल रहा है. लोग अपने घरों की साफ-सफाई और सजावट में जुट गए हैं. वहीं कई लोगों के मन में यह कन्फ्यूजन बना हुआ है कि इस साल दिवाली कब है. अगर आप भी इस कन्फ्यूजन में हैं, तो इए जानते हैं कि इस साल दिवाली की सही तारीख क्या है और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त कब रहेगा.

अमावस्या तिथि कब से कब तक रहेगी?

पंचांग के अनुसार, इस साल अमावस्या तिथि 8 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी और 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी. उदया तिथि और मिथिला व महावीर पंचांग के अनुसार, दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी.

लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

इस साल दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 31 मिनट से रात 7 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. पूजा के लिए कुल 1 घंटा 58 मिनट का समय मिलेगा. इस मुहूर्त को स्थिर लग्न भी कहा जाता है.

प्रदोष काल और निशिता काल का समय

8 नवंबर को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 07 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. वहीं वृषभ काल शाम 5 बजकर 31 मिनट से 7 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा निशिता काल रात 11 बजकर 07 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. इस दौरान भी लक्ष्मी पूजा की जा सकती है. यह मुहूर्त बिना स्थिर लग्न के होगा.

ये भी पढ़ें-दिवाली की रात जुआ खेलने की परंपरा क्यों है खास? जानिए शिव-पार्वती से जुड़ी पौराणिक कथा का महत्व

प्रदोष और वृषभ काल का महत्व

शास्त्रों के अनुसार, दिवाली पर प्रदोष काल और वृषभ काल में पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है. प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद का समय होता है, जब नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाता है. वृषभ काल स्थिर लग्न होता है. मान्यता है कि इस लग्न में पूजा करने से मां लक्ष्मी लंबे समय तक घर में वास करती हैं.

Exit mobile version