Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 कब से शुरू होगा, जानें नहाय-खाय, खरना-संध्या अर्घ्य की तिथि और शुभ मुहूर्त

Chhath Puja 2026 Muhurat: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 13 नवंबर दिन शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत होगी. इस दिन व्रती स्नान करके घर की साफ-सफाई करते हैं और शुद्ध भोजन का सेवन करते हैं. मान्यताओं के अनुसार, छठ पर्व के पहले दिन कद्दू-भात और चने की दाल बनाई जाती है.
Chhath Puja 2026

छठ पूजा 2026

Nahay Khay To Usha Arghya: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल छठ का पावन पर्व कल यानी 13 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो कि 16 नवंबर तक चलेगा. यह पावन पर्व हिंदुओं के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है. हर साल यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष का चतुर्थी तिथि से सप्तमी तिथि तक चार दिनों तक मनाया जाता है. छठ महापर्व बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत कई उत्तरी इलाकों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है.

इस दौरान भक्त भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा अर्चना कर उनकी उपासना करते हैं. घर में सुख, शांति और पारिवारिक खुशहाली के लिए छठ का महापर्व बहुत ही लाभदायक माना जाता है. ऐसे में जानते हैं नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य जैसे महत्वपूर्ण अनुष्ठानों की तिथियों और शुभ मुहूर्त के बारे में.

इस साल छठ महापर्व की शुरुआत कब से हो रही है

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 13 नवंबर दिन शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत होगी. इस दिन व्रती स्नान करके घर की साफ-सफाई करते हैं और शुद्ध भोजन का सेवन करते हैं. मान्यताओं के अनुसार, छठ पर्व के पहले दिन कद्दू-भात और चने की दाल बनाई जाती है.

14 नवंबर को होगा खरना

छठ पर्व के दूसरे दिन 14 नवंबर को खरना मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन व्रती सुबह से उपवास रखती हैं और फिर शाम को मां छठी मैया की पूजा अर्चना करने के बाद गुड़ की खीर, रोटी और फल का प्रसाद सेवन करती हैं. वहीं परिवार के दूसरे सदस्य भी खरना प्रसाद का बड़े ही श्रद्धा भाव से सेवन करते हैं.

15 नवंबर को दिया जाएगा सूर्य को संध्या अर्घ्य

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, छठ पर्व का तीसरा दिन बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण होता है. 15 नवंबर को यानी छठ पर्व के तीसरे दिन व्रती नदी, तालाब या घाट पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. वहीं इस समय व्रती बांस के सूप और डाले में ठेकुआ, फल, नरियल, गन्ना और दूसरी पूजन सामग्री सजाते हैं. मान्यता है कि सूर्य देव को जल अर्पित करने से घर की सभी कष्ट और दुख दूर होते हैं और खुशहाली बनी रहती है.

16 नवंबर को होगा उषा अर्घ्य और पारण

छठ महापर्व का चौथा दिन अंतिम दिन माना जाता है. इस साल 16 नवंबर का दिन छठ त्योहार का अंतिम दिन होगा. इस दिन व्रती सूर्योदय से पहले घाट पर पहुंचती हैं और सूर्य देव के उगते ही उन्हें जल अर्पित करती हैं. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठी मैया की बड़े ही श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की जाती है और फिर व्रत का पारण किया जाता है.

ज़रूर पढ़ें