Chhath Mahaparv 2026: नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ महापर्व, जानें पूजा विधि और महत्व

Chhath Mahaparv 2026 Nahay Khay: छठ महापर्व का त्योहार चार दिनों तक चलता है. आज 13 नवंबर को छठ का पहला दिन है और यह 16 नवंबर तक चलेगा. इस दौरान सूर्य देव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक महीने में सूर्य देव की बड़े ही श्रद्धा भाव से पूजा और उनकी उपासना करने से सुख की प्राप्ति होती है और संतान से जुड़ी हुई समस्याएं दूर होती हैं.
Chhath Mahaparv 2026

छठ महापर्व

Nahay Khay Puja Vidhi: आज देशभर में छठ महापर्व का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. छठ का पवित्र त्योहार खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत कई उत्तरी हिस्सों के लोग बड़े ही श्रद्धा भाव से मना रहे हैं. हर साल यह त्योहार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से शुरू होता है. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा निभाई जाता है. मान्यता है कि छठ पर्व के दौरान छठी मैया और सूर्य देव का आराधना करने से संतान की प्राप्ति होती है और साथ ही जीवन के सभी कष्ट और दुख दूर होते हैं. आइए जानते हैं नहाय-खाय की पूजन विधि के बारे में.

13 नवंबर से 16 नवंबर तक चलेगा छठ महापर्व

छठ महापर्व का त्योहार चार दिनों तक चलता है. आज 13 नवंबर को छठ का पहला दिन है और यह 16 नवंबर तक चलेगा. इस दौरान सूर्य देव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक महीने में सूर्य देव की बड़े ही श्रद्धा भाव से पूजा और उनकी उपासना करने से सुख की प्राप्ति होती है और संतान से जुड़ी हुई समस्याएं दूर होती हैं.

नहाय-खाय से हुई छठ की शुरुआत

  • आज छठ त्योहार का पहला दिन है और इसकी शुरुआत नहाय-खाय से हो चुकी है.
  • आज ही के दिन व्रती स्नान करने के बाद छठ पर्व की शुरुआत करते हैं.
  • सबसे पहले सूरज के उगने से पहले व्रती को उठना पड़ता है.
  • इसके बाद सुबह-सुबह नदी, तालाब या घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करते हैं.
  • फिर घरों की अच्छे से साफ-सफाई कर सादा और सात्विक भोजन करते हैं.
  • मान्यताओं के अनुसार, नहाय-खाय के दिन व्रती चावल, चने की दाल और कद्दू (लौकी) की सब्जी बनाकर खाते हैं.
  • छठ पर्व के पहले दिन इन सब्जियों का सेवन करना बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है.
  • नहाय-खाय के अगले दिन खरना होता है, जिसमें पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाता है.

छठ पूजा 2026 कैलेंडर

  • शुक्रवार, 13 नवंबर- नहाय-खाय
  • शनिवार, 14 नवंबर- खरना
  • रविवार, 15 नवंबर- संध्या अर्घ्य
  • सोमवार, 16 नवंबर- उषा अर्घ्य और पारण
📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें