Sona Chandi: इन तारीखों पर जन्म लेने वालों के लिए चांदी होती है शुभ, जानिए सोना किसके लिए है खास
सोना और चांदी
Sone Chandi Kin Mulank Walo Ke Liye Hai Lucky: देश में चांदी की बढ़ती कीमतों के साथ इसकी चर्चा भी तेज हो गई है. चांदी ने बाजार में निवेशकों के साथ ही अकों के ज्याेतिष विद्वानों का ध्यान अपनी ओर खीच लिया है. ज्योतिष शास्त्र में चांदी का संबंध सीधा चंद्रमा से माना जाता है, जो मन, भावनाओं और सुख-शांति का कारक ग्रह भी है. अंक ज्योतिष में चंद्रमा का अंक 2 बताया गया है. माना जाता है कि इस मूलांक के जातकों पर चंद्रमा की विशेष कृपा बनी रहती है और यही कारण है कि उन्हें चांदी बहुत ही ज्यादा रास आती है.
किसका होता है मूलांक 2?
अंक ज्योतिष के मुताबिक, किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के जितने भी जातक होते हैं उनके लिए चांदी विशेश रूप से लाभकारी मानी जाती है. कहा जाता है कि इस मूलांक के जातकों को चांदी जरूर पहननी चाहिए. माना जाता है कि इससे व्यक्ति को बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आसानी होती है. इसके साथ ही रिश्तों में स्थिरता भी बनी रहती है. क्रोध, अहंकार दूर रहना है. पारिवारिक जीवन में सभी तरह के तनाव से मुक्ति मिलती है और करियर में सफलता मिलती है.
किस मूलांक के लिए शुभ होता है सोना?
ज्योतिष शास्त्र में सोने को सूर्य की धातु माना गया है और सूर्य का अंक 1 होता है. ऐसे में किसी भी महीने की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 1 होता है और इन जातकों के लिए सोना सबसे शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि सोना धारण करने 1 मूलांक वालों का आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही नेतृत्व क्षमता भी मजबूत होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन जातकों को करियर में ग्रोथ मिलती है और स्टेब्लिटी भी बढ़ती है. माना जाता है कि ऐसे जातकों का मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और सरकारी कार्यों में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती है.
ये भी पढे़ं- Shani Jayanti 2026: साल 2026 में कब है शनि जयंती? नोट कर लें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)