Holashtak 2026: होली तक इन 3 राशियों पर मंडरा रहे हैं संकट के बादल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Holashtak 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलाष्टक के दौरान ग्रहों के आक्रामक स्वभाव का असर हर राशि पर पड़ता है, लेकिन इस बार कर्क, तुला और कुंभ राशि के लोगों को ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी गई है.
Holashtak 2026

होलाष्टक 2026

Holashtak 2026: होली रंगों का त्योहार है लेकिन इससे पहले के 8 दिनों को ज्योतिष में होलाष्टक कहा जाता है, जिसे बेहद अशुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, इस समय ग्रह काफी उग्र होते हैं, जिससे चारों ओर नकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है. इसी कारण इन दिनों में शादी या नए घर जैसे मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. साल 2026 में होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू होकर होलिका दहन तक रहेगा.

कर्क-तुला और कुंभ राशि सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलाष्टक के दौरान ग्रहों के आक्रामक स्वभाव का असर हर राशि पर पड़ता है, लेकिन इस बार कर्क, तुला और कुंभ राशि के लोगों को ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी गई है. इन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए इन्हें करियर या पैसों के लेनदेन से जुड़े बड़े फैसले फिलहाल टाल देने चाहिए. किसी भी तरह के भारी निवेश या नए काम की शुरुआत होली के बाद करना ही बेहतर रहेगा ताकि किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके.

कर्क राशि

  • अगले 8 दिन कर्क राशि वालों के लिए थोड़े चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं,जहां मानसिक तनाव और ऑफिस में काम का अधिक बोझ आपको परेशान कर सकता है.
  • रिश्तों में तालमेल बनाए रखने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें और इस दौरान पैसे निवेश करने से बचें.
  • धैर्य और शांति से काम लेना ही इस समय आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा.

तुला राशि

  • यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से काफी संवेदनशील रह सकता है, इसलिए सतर्क रहें.
  • किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं.
  • पैसों के उधार लेने या देने के मामलों में बहुत सावधानी बरतें.
  • अपने खर्चों पर लगाम लगाएं,क्योंकि अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है.
  • किसी भी तरह के कागजी या सरकारी काम को होली के बाद तक टाल देना आपके लिए बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें-Holika Dahan 2026: इस साल की होली पर भद्रा और ग्रहण का साया, जानिए होलिका दहन का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

कुंभ राशि

  • आपके लिए अभी समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं.
  • गाड़ी चलाते वक्त पूरा ध्यान रखें, क्योंकि दुर्घटना का खतरा हो सकता है.
  • अभी नया घर खरीदना, गृह प्रवेश करना या नया बिजनेस शुरू करना टाल दें.
  • नौकरी या काम में बदलाव के योग हैं,लेकिन हड़बड़ी में कोई फैसला न लें.
  • कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले ठंडे दिमाग से विचार जरूर करें.

ज़रूर पढ़ें