Shani Asta in Pisces 2026: 30 साल बाद बन रहा शनि का दुर्लभ संयोग, इन तीन राशियों की खुलेगी किस्मत

Shani Asta in Pisces 2026: द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, 13 मार्च 2026 की शाम 7:13 बजे शनि महाराज मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं. लगभग 30 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद न्याय के देवता शनि की स्थिति में होने वाला यह महा-परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा.
Shani Asta in Pisces 2026

होली के बाद शनि देव होंगे अस्त

Shani Asta in Pisces 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का प्रतीक माना गया है, जो हमारे जीवन में अनुशासन और जिम्मेदारियों को नियंत्रित करते हैं. जब भी शनि की स्थिति या चाल में बदलाव होता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन के कई पहलुओं पर पड़ता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, होली 2026 के बाद शनि ग्रह मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं. शनि का यह गोचर परिवर्तन ब्रह्मांडीय ऊर्जा में बड़ा बदलाव लाएगा, जो विशेष रूप से तीन भाग्यशाली राशियों के लिए सुनहरे अवसर और शुभ परिणाम लेकर आने वाला है.

30 साल बाद बन रहा शनि का दुर्लभ संयोग

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है, जिनका सीधा संबंध व्यक्ति की आयु, स्वास्थ्य, संघर्ष, आजीविका के साथ-साथ लोहा और तेल जैसे क्षेत्रों से माना जाता है. द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, 13 मार्च 2026 की शाम 7:13 बजे शनि महाराज मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं. लगभग 30 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद न्याय के देवता शनि की स्थिति में होने वाला यह महा-परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा. हालांकि, यह खगोलीय घटना विशेष रूप से 3 राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाली साबित होगी. इन भाग्यशाली जातकों को करियर में तरक्की, धन लाभ और नौकरी-व्यवसाय में अपार सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं.

धनु राशि

  • शनि देव का अस्त होना धनु राशि के जातकों के लिए बंद किस्मत के ताले खोलने वाला साबित होगा.
  • आपकी सुख-सुविधाओं में जबरदस्त इजाफा होगा और भौतिक सुखों की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं.
  • इस समय आप नया घर, गाड़ी, वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने जैसा कोई महत्वपूर्ण निवेश कर सकते हैं.
  • आर्थिक दृष्टि से यह समय बेहद लाभकारी रहेगा, जिससे कमाई के नए और सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे.
  • वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. आपको नई जॉब के बेहतरीन और आकर्षक ऑफर्स मिल सकते हैं.
  • इस समय आपको अप्रत्याशित रूप से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
  • इसके अलावा, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और विशेष रूप से माता के साथ आपके संबंधों में अधिक निकटता और मजबूती आएगी.

कुम्भ राशि

  • आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है.
  • अचानक धन लाभ के योग हैं.
  • कारोबारियों का अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
  • टीचिंग, बोलने, मीडिया, सेल्स या मार्केटिंग से जुड़े जातकों के लिए यह समय उत्तम है.
  • आपकी बातों और सोच से लोग प्रभावित होंगे.

ये भी पढ़ें-Shani Jayanti 2026: साल 2026 में कब है शनि जयंती? नोट कर लें सही तिथि और शुभ मु‍हूर्त

मीन राशि

  • शनि का अस्त होना मीन राशि के जातकों के भीतर एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा.
  • इस समय में समाज के बीच आपकी छवि और अधिक मजबूत होगी और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी.
  • वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आपके जीवनसाथी को उनके कार्यक्षेत्र में बड़ी तरक्की मिल सकती है.
  • व्यवसाय की दृष्टि से देखें तो इससे जुड़े लोगों के लिए यह समय मुनाफे वाला रहेगा, जिससे आय के ग्राफ में सुधार देखने को मिलेगा.
  • लंबे समय से अटके हुए कार्यों में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अपेक्षित सफलता मिलने की प्रबल संभावना है.
  • वहीं यदि आप साझेदारी (Partnership) में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक होगा.

ज़रूर पढ़ें