Shani Nakshatra Parivartan: शनि 22 फरवरी से करेंगे पद नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत
Shani Nakshatra Parivartan: शनि ग्रह 22 फरवरी से पद नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका असर कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ साबित होने वाला है.
शनि देव
Shani Nakshatra Parivartan: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि को धीमी चाल वाला ग्रह माना जाता है. इसका असर राशियों पर लंबे वक्त तक बना रहता है. 22 फरवरी से पद नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण से दूसरे चरण में प्रवेश करने वाले हैं. द्रिक पंचाग के अनुसार शनि इस स्थिति में 21 मार्च तक रहेंगे. इस पद नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. लेकिन कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा.
मेष राशि
- शनि का ये पद नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए राहत लेकर आ सकता है.
- लंबे वक्त से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं.
- शनि के इस परिवर्तन से करियर के क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां लेकर आएगा. इसके पहचान के साथ मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी.
- मेष राशि वाले लोगों के पैसों के मामले में स्थिति बेहतर होगी.
- इस परिवर्तन से अचानक लाभ का योग बन सकता है.
- परिवार में शांति रहेगी, इसके साथ ही ज्योतिषाचार्यों ने मानसिक तनाव से बचने की सलाह दी है.
कर्क राशि
- कर्क राशि के जातकों के लिए ये बदलाव पॉजिटिव रहने वाला है.
- शनि के पद नक्षत्र परिवर्तन से कर्क राशि के लोगों के रुके हुए काम पूरे होंगे. जॉब में प्रमोशन अथवा वेतन बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं.
- परिवार और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. इसके साथ ही पुराने विवाद खत्म होंगे.
- निवेश के नए मौके मिल सकते हैं. स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है.
मीन राशि
- मीन राशि के स्वामी शनि माने जाते हैं. ऐसे में शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण से दूसरे चरण में जाना अच्छा माना जा रहा है.
- इस राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा साबित हो सकता है.
- कार्य क्षेत्र और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं. इसके साथ ही पहले किए गए निवेश से फायदा मिल सकता है.
- घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा और करीबियों का साथ मिलेगा.
(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)