Shani Nakshatra Parivartan: रेवती नक्षत्र में हो रहा शनि का गोचर, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि 17 मई 2026 को बुध के स्वामित्व वाले रेवती नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. शनि का ये नक्षत्र परिवर्तन बेहद खास माना जा रहा है. इससे कुछ राशियों पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा
shani revati nakshatra Parivartan 2026

शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर

Shani Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि को कर्मफल का दाता माना जाता है. शनि 17 मई 2026 को बुध के स्वामित्व वाले रेवती नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. शनि का ये नक्षत्र परिवर्तन बेहद खास माना जा रहा है. इससे कुछ राशियों पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा. जानिए ये परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आने वाला है.

इन 3 राशियों के जीवन में होगा सकारात्मक बदलाव

वृषभ राशि:

  • शनि ग्रह का रेवती नक्षत्र में जाना वृषभ राशि के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है.
  • इस राशि के जातकों के लोगों के लिए करियर में प्रगति करने के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं.
  • जॉब्स और प्रोफेशनल लाइफ की शुरुआत पॉजिटिव माहौल में हो सकती है.
  • इसके साथ ही ससुराल पक्ष से किसी शुभ समाचार की सूचना मिल सकती है, जिससे मन खुश रहेगा.
  • सोच में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी.
  • आत्मविश्वास मजबूत होने से इस राशि के जातकों की पर्सनालिटी में निखार आएगा.

सिंह राशि:

  • इस राशि के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक राहत लेकर आ रहा है.
  • लंबे वक्त से इनकम से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी. अटके हुए काम पूरे हो सकेंगे.
  • बिजनेस में तरक्की की संभावना है. कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है.
  • बेहतर प्लानिंग और स्ट्रैटेजी से कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं.
  • बोलचाल में सुधार होने से सोशल और प्रोफेशनल दोनों क्षेत्रों में लाभ होगा.

ये भी पढ़ें: Six Planets Alignment: आसमान में सजेगी ग्रहों की महफिल, 28 फरवरी को एक साथ दिखाई देंगे छह ग्रह

धनु राशि:

  • रेवती नक्षत्र में शनि के गोचर से धनु राशि के जातकों को कई परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है.
  • लंबे वक्त से चल रहे विवादों से छुटकारा मिल सकता है.
  • विदेश यात्रा से जुड़े मौके मिलने की संभावना प्रगाढ़ हो रही है.
  • धनु राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. इसके साथ ही नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है.

ज़रूर पढ़ें