Shukra Gochar 2026: 29 जुलाई से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, शुक्र गोचर से मिलेगा धन और तरक्की का लाभ
Shukra Gochar 2026: पंचांग के अनुसार, 29 जुलाई को शुक्र देव सूर्य के स्वामित्व वाले उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह परिवर्तन खास तौर पर चार राशियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि इन चार राशियों को इससे क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं.
शुक्र गोचर 2026
Shukra Gochar 2026: ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह का राशि या नक्षत्र परिवर्तन बहुत शुभ माना जाता है. शुक्र को धन, सुख, सुंदरता और प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है. जब भी शुक्र अपनी चाल बदलते हैं तो इसका असर सभी राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति, करियर और जीवन पर पड़ता है. पंचांग के अनुसार, 29 जुलाई को शुक्र देव सूर्य के स्वामित्व वाले उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह परिवर्तन खास तौर पर चार राशियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि इन चार राशियों को इससे क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं.
वृश्चिक राशि
- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने की संभावना है.
- व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है और नए लाभदायक सौदे भी हाथ लग सकते हैं.
- नौकरी करने वालों को तरक्की के अवसर मिलेंगे और आमदनी बढ़ने के संकेत हैं.
धनु राशि
- धनु राशि के जातकों के लिएशुक्र का यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है.
- व्यापार में बनाई गई नई योजनाएं सफल हो सकती हैं और अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.
- आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन सकते हैं.
कुंभ राशि
- कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश शुभ माना जा रहा है. परिवार, खासकर माता के साथ समय बिताना सुखद रहेगा और भाग्य का भी साथ मिलेगा.
- व्यापारियों को कोई बड़ा और लाभदायक सौदा मिल सकता है, जिससे कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी होगी.
ये भी पढ़ें-कलयुग के अंत की शुरुआत? जगन्नाथ मंदिर की ये चौंकाने वाली भविष्यवाणियां जो सच साबित हो रही हैं
मीन राशि
- मीन राशि के जातकों के लिए यह समय कई मामलों में लाभदायक साबित हो सकता है.
- विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहेगी.
- भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और उनके साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.