Holashtak 2026: 24 फरवरी से 3 मार्च तक इन राशियों को रहना होगा सतर्क, बढ़ सकती हैं परेशानियां
राशियों का चक्र
Holashtak 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार होली से पहले आने वाले आठ दिनों को होलाष्टक कहा जाता है. परंपरा के मुताबिक यह समय शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता. मान्यता है कि इस दौरान वातावरण में अस्थिरता और नकारात्मकता का प्रभाव बढ़ जाता है, इसलिए विवाह, गृह प्रवेश, नए काम की शुरुआत जैसे बड़े निर्णय टालने की सलाह दी जाती है. वर्ष 2026 में होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक रहेगा. ज्योतिषीय दृष्टि से इस अवधि में कुछ राशियों के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है, क्योंकि उनके जीवन में उतार-चढ़ाव बढ़ने के संकेत हैं.
मेष राशि
- मेष राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में अड़चनें आ सकती हैं और पारिवारिक माहौल में भी खींचतान की स्थिति बन सकती है. दांपत्य जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खानपान पर ध्यान देना बेहतर रहेगा.
कर्क राशि
- कर्क राशि वालों को इन दिनों अपनी सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, क्योंकि अचानक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें सामने आ सकती हैं. करियर में बड़े फैसले लेने से फिलहाल बचना समझदारी होगी. रिश्तों में भी गलतफहमी की संभावना है, इसलिए बातचीत संयम से करें.
सिंह राशि
- सिंह राशि के जातकों को किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए. कार्यस्थल पर छोटी गलती भी नुकसान पहुंचा सकती है. व्यापार से जुड़े लोग जोखिम लेने से परहेज करें. खर्चों में बढ़ोतरी आर्थिक दबाव बढ़ा सकती है.
वृश्चिक राशि
- वृश्चिक राशि के लिए यह समय मिला-जुला रह सकता है. कामों में देरी या रुकावट से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. धन की कमी या आर्थिक उलझनें सामने आ सकती हैं. निजी संबंधों में दूरी आने की आशंका है, ऐसे में धैर्य और समझदारी जरूरी होगी.
कुंभ राशि
- कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना चाहिए. निवेश या उधार देने से पहले सोच-विचार करना जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहना बेहतर रहेगा.
मीन राशि
- मीन राशि वालों के लिए यह अवधि कामकाज में चुनौतियां ला सकती है. नौकरी और व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं. बढ़ते खर्च तनाव का कारण बन सकते हैं. रिश्तों में किसी तीसरे व्यक्ति की दखल से गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए अपने संबंधों को संभालकर रखने की जरूरत है.
ये भी पढे़ं- कब है आमलकी एकादशी व्रत, 26 या 27 फरवरी? जानिए सही तिथि, पूजा विधि और महत्व
(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)