प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर, अजीत अगरकर की ली जगह, रमेश पवार की कमेटी में एंट्री
प्रज्ञान ओझा
Pragyan Ojha Chief Selector: टीम इंडिया को अपना नया चीफ सेलेक्टर मिल गया है. बीसीसीआई ने सोमवार 19 सितंबर को बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बन गए हैं. उन्होंने अजीत अगरकर की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है. अगरकर का कार्यकाल 4 ऑकतूबर को समाप्त हो चुका था जिसके बाद बोर्ड को नए चीफ सिलेक्टर की तलाश थी. इसके अलावा रमेश पवार की भी कमेटी में एंट्री हुई है. पवार को पुरुष चयन समिति में शामिल किया गया है.
विमेंस टीम के हेड कोच रह चुके हैं रमेश पवार
बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर कहा, ”क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी (CSC), जिसमें अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे शामिल थे, ने पुरुष समिति के सदस्य की नियुक्त के लिए सिलेक्शन प्रोसेस को फॉलो किया. पवार, जिन्होंने 2004 से 2007 के बीच भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले थे, बाद में कई कोचिंग भूमिकाओं में भी नजर आए, जिनमें भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच का पद भी शामिल है. क्रिकबज को मिली जानकारी के मुताबिक, इस पद के लिए बड़ौदा के कॉनर विलियम्स, जैकब मार्टिन, मुंबई के वसीम जाफर और सलिल अंकोला का इंटरव्यू लिया गया था. ये इंटरव्यू 15 अक्टूबर को हुए थे.
🚨 Announcement 🚨 Mr Ramesh Powar @imrameshpowar appointed to Men’s Selection Committee. Based on seniority (most Tests), Mr Pragyan Ojha @pragyanojha will chair the Committee. BCCI appreciates Mr Ajit Agarkar @imAagarkar for his commitment, conviction and contribution during his tenure as Chairman of the Committee. Details ▶️ https://t.co/z0jcyPWkr0 #TeamIndia
— BCCI (@BCCI) October 19, 2026
BCCI ने अजीत अगरकर के कार्यकाल की सराहना
बीसीसीआई ने पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में पूरे समर्पणके साथ काम किया. जुलाई 2023 में नियुक्ति के बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट के एक महत्वपूर्ण दौर में चयन समिति का नेतृत्व किया. अजीत अगरकर के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम ने 3 आईसीसी ट्रॉफी और 2 एशिया कप खिताब जीते. इसके अलावा भारत ने एशियाई खेलों में लगातार दो बार गोल्ड मेडल भी हासिल किए.
प्रज्ञान ओझा को मिली चयन समिति की कमान
अजीत अगरकर के बाद अब प्रज्ञान ओझा को पुरुष चयन समिति की अध्यक्षता सौंपी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ट मैचों की संख्या के आधार पर वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए ओझा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. बीसीसीआई द्वारा घोषित पुरुष चयन समिति में प्रज्ञान ओझा के अलावा शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पवार शामिल हैं.