IND vs ZIM: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, हरारे में खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, T20I में किया बड़ा कारनामा
वैभव सूर्यवंशी (Photo-BCCI)
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी20 मैच में 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज से इतिहास रच दिया है. वैभव ने इस मैच में 18 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेली. इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने जड़ी फिफ्टी
पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर उतरते ही बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की. शुरुआत से ही उन्होंने चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाब बना लिया और सिर्फ 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. हालांकि अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए. वैभव ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े.
A 1️⃣9️⃣-ball blitz that goes straight into the history books 📖
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
A record breaking knock from Vaibhav Sooryavanshi 🔥#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/mlFK05CW7L
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने दिखाया दम, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
T20I में किया बड़ा कारनामा
टी20 इंटरनेशनल में ये वैभव सूर्यवंशी का पहला अर्धशतक है. अपनी इस तूफानी फिफ्टी के साथ वैभव ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने सिर्फ 15 साल और 118 दिन की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया है.
सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी फिफ्टी जड़ने के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. तेंदुलकर ने 16 साल 213 दिन की उम्र में 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ा था. लेकिन अब वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 साल 118 दिन की उम्र में अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी जड़ दी है.