IPL 2026 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, जानें टॉप पर कौन

IPL 2026: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों का आक्रामक अंदाज देखने को मिल रहा है. इस सीजन कई खिलाड़ियों ने बेहद कम गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
IPL 2026

आईपीएल 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों का आक्रामक अंदाज देखने को मिल रहा है. इस सीजन कई खिलाड़ियों ने बेहद कम गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. खास बात यह रही कि सबसे तेज फिफ्टी लगाने की लिस्ट में युवा बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईपीएल 2026 में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले 5 बल्लेबाजों के बारें में…

IPL 2026 में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले 5 बल्लेबाज

1. अभिषेक शर्मा

आईपीएल 2026 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टॉप पर है, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: मुंबई इंडियंस की जीत के बाद, पॉइंट्स टेबल पर किस टीम का जलवा, कौन हुआ प्लेऑफ की रेस से बाहर?जानें

2. वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2026 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है. वैभव ने इस सीजन तीन बार 15 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा है.

3. निकोलस पूरन

इस लिस्ट में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 16 गेंदों में शानदार अर्धशतक पूरा किया. बता दें, आईपीएल इतिहास में यह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी रही.

4. प्रियांश आर्या

इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या का नाम भी शामिल है. प्रियांश ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में धमाकेदार फिफ्टी जड़ी थी.

5. रजत पाटीदार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने 17 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी. पाटीदार की यह फिफ्टी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आई थी.

ज़रूर पढ़ें