IPL 2026 Points Table: मुंबई इंडियंस की जीत के बाद, पॉइंट्स टेबल पर किस टीम का जलवा, कौन हुआ प्लेऑफ की रेस से बाहर?जानें
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल
IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में हर मैच के साथ पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदलती नजर आ रही है. टूर्नामेंट के अब तक 47 मुकाबलें खेले जा चुके हैं, अब हर जीत-हार का असर पॉइंट्स टेबल पर पड़ता नजर आ रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद मुंबई को अंक तालिका में कोई फायदा नहीं मिला है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं बाकी टीमों का हाल…
जीत के बावजूद मुंबई को कोई फायदा नहीं
आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबलें में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा कर शानदार जीत दर्ज की. हालांकि इस जीत के बावजूद मुंबई को अंक तालिका में कुछ फायदा नहीं हुआ. टीम 10 में से 3 मैच जीतकर 6 अंक के साथ नौवें स्थान पर बनी हुई है. जीत के बावजूद मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह अब भी कठिन बनी हुई हैं.
POINTS TABLE OF IPL 2026. #MIvsLSG #LSGvsMI #RohitSharma pic.twitter.com/pNNqoba7z0
— Somesh Jangra (@CelebrityGalax) May 4, 2026
यह भी पढ़ें: DC vs CSK: क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा डीसी बनाम चेन्नई का मैच? जानें दिल्ली का मौसम और पिच
टॉप-5 में कौन सी टीमें?
आईपीएल 2026 की मौजूदा पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स का जलवा बरकरार है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम 9 में से 6 मैच जीतकर 13 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई हैं. इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम 9 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है. 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे पायदान पर है. साथ ही 10 में 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स चौथे और गुजरात टाइटंस पांचवें स्थान पर विराजमान है.
बाकी टीमों का हाल
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 9 में से 4 मैच जीतकर 8 अंक के साथ छठे पायदान पर है. ऐसा ही कुछ हाल दिल्ली कैपिटल्स का है, जो सातवें स्थान पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स 9 में से 3 मैच जीतकर 7 अंक के साथ आठवें नंबर पर हैं. वहीं 10 में से 3 मैच जीतकर मुंबई इंडियंस 6 अंक के साथ नौवें स्थान पर बनी हुई है. लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है 9 में से सिर्फ 2 मैच जीतकर 4 अंक के साथ वह दसवें स्थान पर है.
कौन हुआ प्लेऑफ की रेस से बाहर?
आईपीएल 2026 में 5 मई 2026 तक की स्थिति के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर होने की कागार पर है. हालांकि आधिकारिक रूप से इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है. सोमवार को मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से हार झेलने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है. वहीं, मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार है.