जापान में छत्तीसगढ़ का परचम, अभिजीत सखूजा ने पैरा एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

Para Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ के अभिजीत सखूजा ने पैरा बैडमिंटन इवेंट में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया.
Abhijeet Sakhuja

अभिजीत सखूजा

Para Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ के अभिजीत सखूजा ने पैरा बैडमिंटन इवेंट में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया. अभिजीत ने मेंस सिंगल्स SL4 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. टूर्नामेंट में उन्होंने अपना दबदबा कायम रखा और क्वालीफाइंग राउंड के तीनों मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की. जबकि प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीन के चेन फेंग्फेई को 21-12, 21-8 से हराया.

सबसे युवा मेडलिस्ट बने अभिजीत सखूजा

एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले अभिजीत सखूजा ने 21 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया. इसी के साथ वह पैरा एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले प्रदेश के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. अभिजीत ने शुरुआत से ही टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखते हुए क्वालीफाइंग राउंड में लगातार तीन मुकाबले जीते और अगले राउंड में अपनी जगह पक्की की. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अभिजीत ने अपनी लय बरकरार रखते हुए भारत के ही सूर्यकांत यादव को सीधे सेटों में 21-16 और 21-12 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

यह भी पढ़ें: कौन हैं CRPF जवान टोमन कुमार, जिन्होंने पैरा एशियन गेम्स में शीतल देवी के साथ जीता गोल्ड

सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-2 से हुआ सामना

इसके बाद सेमीफाइनल में अभिजीत सखूजा का सामना वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी शिवकुमार नवीन से हुआ. टूर्नामेंट में उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत कांस्य पदक हासिल कर भारत के साथ छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन किया. अभिजीत ने बेहद कम उम्र में इंटरनेशनल स्तर पर यह सफलता हासिल की है.

इंटरनेशनल लेवल पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अलग-अलग इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं. प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, कॉमवेल्थ और एशियन गेम्स में लगातार अपना लोहा मनवा रहे हैं. हॉकी में रेणुका यादव प्रदेश की पहली महिला ओलंपियन बनीं. साल 2026 में राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमवेल्थ गेम्स में वेटलिफ़्टिंग में सिल्वर मेडल जीता. वहीं, एशियन गेम्स 2026 में कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने भारत को गोल्ड जीताने में अहम भूमिका निभाई.

ज़रूर पढ़ें