10 चौके, 10 छक्के…अभिषेक की आंधी में उड़े दिल्ली के गेंदबाज, जड़ा IPL में अपना दूसरा शतक

Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाज से सुर्खियां बटोर ली हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया है.
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाज से सुर्खियां बटोर ली हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के इस युवा सलामी बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 135 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने महज 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.

अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में जड़ा शतक

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. इस मैच में अभिषेक ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 47 गेंदों में 9 छक्के और 7 चौकों की मदद से शानदार शतक जड़ दिया है. यह अभिषेक के आईपीएल करियर का दूसरा शतक है. दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 68 गेंदों में 135 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 10 छक्के निकले.

यह भी पढ़ें: कौन हैं दानिश मालेवार? रोहित के रिप्लेसमेंट के तौर पर मिला मौका, जानें धर्म को लेकर क्यों हो रही इतनी चर्चा

नाम किया खास रिकॉर्ड

बता दें, अभिषेक शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा पारियों में 6 से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. युवा सलामी बल्लेबाज ने 9 आईपीएल पारियों में 6 से ज्यादा छक्के लगाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने 8 आईपीएल पारियों में 8 बार 6 से ज्यादा छक्के लगाए हैं.

रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ने के साथ ही अभिषेक टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं. रोहित ने 454 पारियों में 8 शतक जड़े हैं. वहीं, विराट कोहली ने 9 टी-20 शतक लगाए हैं. अब अभिषेक ने 184 पारियों में 9 शतक जड़ दिए हैं.

ऑरेंज कैप किया अपने नाम

दिल्ली के खिलाफ शानदार शतक जड़ने के साथ ही अभिषेक ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली हैं. उन्होंने इस सीजन अब तक खेले गए 7 मैचों में 300 से ज्यादा रन बना लिए हैं. वह आईपीएल 2026 में 300 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.इसी के साथ वह इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

ज़रूर पढ़ें