क्रिकेट मैदान के बाद अब रेस ट्रैक पर ‘थाला’ का जलवा, सुपरबाइक के साथ MS Dhoni का VIDEO वायरल

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि उनकी सुपरबाइक राइड है.
MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि उनकी सुपरबाइक राइड है. सोशल मीडिया पर माही का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक रेस ट्रैक पर सुपरबाइक चलते नजर आ रहे हैं. उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

MS Dhoni ने रेस ट्रैक पर दौड़ाई बाइक

दरअसल सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रेस ट्रैक पर बाइक दौड़ाते नजर आ रहे हैं. बाइक्स के लिए माही का प्यार किसी से छुपा नहीं है. वह अक्सर बाइक राइड करते नजर आते है. बता दें, धोनी का यह वायरल वीडियो एक इवेंट का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार 3 अगस्त को चेन्नई के पास इरुंगट्टुकोट्टई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर धोनी ने सुपरबाइक चलाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया से बाहर होते ही छलका दिग्गज का दर्द, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

फैंस लुटा रहे प्यार

धोनी का बाइकिंग के प्रति जुनून किसी से छिपा नहीं है. उनके पास कई महंगी और लग्जरी बाइक्स का शानदार कलेक्शन है, जिसकी झलक वह समय-समय पर दिखाते रहते हैं. यही वजह है कि उनका यह नया वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. माही के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन आईपीएल में वह अब भी खेलते नजर आते हैं. हालांकि इंजरी के चलते वह आईपीएल 2026 के सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं.

ज़रूर पढ़ें