शादी से पहले तिलक सेरेमनी में जमकर झूमे आकाश दीप, भोजपुरी गानों पर डांस VIDEO वायरल

Akash Deep: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाश दीप जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी से पहले अपने तिलक सेरेमनी में आकाश दीप भोजपुरी गानों में जमकर थिरके हैं.
Akash Deep

आकाश दीप

Akash Deep: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाश दीप जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वह 24 जून को अपनी मंगेतर अक्षिता राज से महादेव की नागरी वाराणसी में शादी रचाएंगे. शादी से पहले आयोजित उनकी तिलक सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी गानों में जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.

तिलक सेरेमनी में जमकर झूमे आकाश दीप

दरअसल रविवार 21 जून को रोहतास जिले के सासाराम तहत शिवसागर प्रखंड क्षेत्र के बड्डी गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर बेहद धूमधाम और परंपारिक तरीके से संपन्न हुआ. इस खास मौके पर उनके गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया. अपनी तिलक सेरेमनी में आकाश दीप भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगाते नजर आए. आकाश दीप के तिलक समारोह में कई चर्चित भोजपुरी गायक और कलाकार शामिल हुए. जैसे ही मंच पर भोजपुरी गाने बजने शुरू हुए, आकाशदीप खुद को रोक नहीं पाए और दोस्तों के साथ डांस फ्लोर पर उतर गए. भोजपुरी गानों पर आकाश दीप ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ स्टेज में खूब डांस दिया.

यह भी पढ़ें: ‘लोगों को नहीं पता…’,फाइनल में तूफानी पारी का वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज, आलोचकों को दिया करारा जवाब

कब करेंगे शादी?

आकाश दीप की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और उनके शादी समारोह के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं. आज सोमवार 22 जून को भारतीय तेज गेंदबाज की मेहंदी की रस्म है. वहीं, 23 जून मंगलवार को हल्दी समारोह होगा. इसके बाद 24 जून को आकाश दीप की बारात निकलेगी. आकाश दीप की शादी में क्रिकेट जगत और परिवार के कई करीबी लोगों के शामिल होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश दीप और अक्षिता राज की शादी 24 जून को वाराणसी में होगी.

बिहार सरकार ने दिया तोहफा

आकाश दीप की शादी से पहले बिहार सरकार ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है. बिहार सरकार ने उन्हें खेल कोटे के तहत डीएसपी पद पर नियुक्त करने का फैसला किया है. सरकार के इस फैसले के बाद गेंदबाज के परिवार में खुशी और बढ़ गई है.

ज़रूर पढ़ें