‘लोगों को नहीं पता…’,फाइनल में तूफानी पारी का वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज, आलोचकों को दिया करारा जवाब

Vaibhav Sooryavanshi: ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी कर भारतीय ए के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी कर आलोचकों को करारा जवाब दिया है.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका की सरजमीं पर खेली गई ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में इंडिया ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका ए को 66 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. भारत की इस जीत के हीरो युवा स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने खिताबी मुकाबले में सिर्फ 29 गेंदो में 94 रनों की तूफानी पारी खेली. खिताबी जीत के बाद 15 वर्षीय वैभव ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर खुलकर बात की और आलोचकों को करार जवाब दिया.

फाइनल के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी?

दरअसल इन दिनों भारतीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे. वैभव को लेकर चर्चा थी कि वे लंबी पारियों और 50 ओवर के क्रिकेट में खुद को कैसे ढालेंगे. लेकिन अब उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं. मैच के बाद वैभव ने कहा,’मैं बल्लेबाजी के दौरान ज्यादा कुछ नहीं सोच रहा था. बस पहले 10 ओवरों का पूरा फायदा उठाना चाहता था और जो योजना बनाई थी उसे लागू करना चाहता था.’

यह भी पढ़ें: दबाव में और खतरनाक हो जाते हैं वैभव सूर्यवंशी! बने नॉकआउट मुकाबलों के किंग, आंकड़े दे रहे गवाही

क्या वैभव पर लोगों की उम्मीदों का दबाव?

मैच के बाद जब वैभव से पूछा गया कि क्या आप पर लोगों की उम्मीदों का दबाव था, इसपर उन्होंने कहा कि मैं किसी भी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहा था. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि शुरुआत में उनकी प्लेइंग सफल नहीं हो रही थीं. उन्होंने कोचों से बात की और अभ्यास में उस पर काम किया. फाइनल में उनक प्लेइंग सफल रही और उसका नतीजा सबके सामने हैं.

आलोचकों को दिया जवाब

इसके अलावा जब वैभव से इस सीरीज से मिली सीख के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब दिया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वैभव ने कहा,’मैंने इस सीरीज से बहुत कुछ सीखा है. लेकिन मैं 50 ओवर्स में काफी खेल चुका हूं, लोगों को शायद पता नहीं हैं.

ज़रूर पढ़ें