IPL 2026: प्लेऑफ से पहले KKR को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर सीजन से हुआ बाहर

Angkrish Raghuvanshi: आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. प्लेऑफ की रेस में बनी हुई कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
Angkrish Raghuvanshi

अंगकृष रघुवंशी

Angkrish Raghuvanshi: आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. प्लेऑफ की रेस में बनी हुई कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चोट के कारण बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. बता दें, पिछले मैच के दौरान रघुवंशी चोटिल हो गए थे, जिसके चलते अब उन्हें सीजन से बाहर होना पड़ा है. हालांकि, केकेआर ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.

पिछले मैच में लागि थी चोट

दरअसल 20 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में केकेआर के स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को चोट लग गई थी. वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर डाइव लगाकर कैच लपकने के चक्कर में रघुवंशी की बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी. इस दौरान उनके सिर में भी चोट लगी थी. जिसके बाद मैदान पर तुरंत उनकी जगह तेजस्वी सिंह दहिया को कनकशन सब्सटीट्यूट के रूप में उतारा गया.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच स्टार ऑलराउंडर ने किया संन्यास का ऐलान, इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस का तोड़ा दिल

KKR ने दिया अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है. फ्रेंचाइजी ने बताया कि रघुवंशी के बाएं हाथ की उंगली फ्रैक्चर हो गई है. जिसके कारण वह आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं.

IPL 2026 में अंगकृष रघुवंशी का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में केकेआर के स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है. अब तक खेले गए 13 मैचों में उन्होंने 42.20 के औसत और 146.53 की औसत से 422 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं.

अंगकृष रघुवंशी IPL करियर

21 वर्षीय युवा स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 2024 में केकेआर के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में उन्होंने अब तक 35 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 885 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं.

ज़रूर पढ़ें