IPL 2026 के बीच स्टार ऑलराउंडर ने किया संन्यास का ऐलान, इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस का तोड़ा दिल
विजय शंकर
Vijay Shankar: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है. अनुभवी स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. शंकर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपने इस फैसले की जानकारी दी और अपने करियर को अलविदा कहा.
विजय शंकर ने किया संन्यास का ऐलान
भारतीय स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने संन्यास की जानकारी दी. शंकर ने अपने पोस्ट में लिखा कि क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि पूरी जिंदगी रहा है. विजय ने अपने पोस्ट में कहा, “मैंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है ताकि मैं नए अवसरों की तलाश कर सकूं और और अधिक क्रिकेट खेल सकूं.”
🚨Vijay Shankar has announced retirement from domestic cricket and IPL to "pursue new opportunities and play more cricket." pic.twitter.com/6zC8dlqXq5
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 22, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2026: फिर विवादों में अर्शदीप सिंह! तिलक के बाद अब प्रियांश आर्य का उड़ाया मजाक, VIDEO वायरल
विजय शंकर ने किया भावुक पोस्ट
35 वर्षीय भारतीय स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर ने अपने पोस्ट में लिखा,’ अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन के सबसे गर्व और खुशी के पलों में से एक रहेगा. मैंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है, ताकि नए अवसरों की तलाश कर सकूं और और अधिक क्रिकेट खेल सकूं. आगे उन्होंने अपने करियर के खास पलों को भी याद किया. आगे शंकर ने बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम का धन्यवाद करते हुए लिखा, यहां से मुझे अनगिनत सीख, यादें और प्रेरणाएं मिली.
— Vijay Shankar (@vijayshankar260) May 22, 2026
देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहेगा. भारत के 500वें ODI में नागपुर में आखिरी ओवर डालना और 2019 वर्ल्ड कप में पहली गेंद पर पहला विकेट लेना ऐसे पल हैं जिन्हें मैं हमेशा याद रखूंगा. इसके अलावा उन्होंने अपनी आईपीएल टीमों गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का धन्यवाद किया है.
विजय शंकर क्रिकेट करियर
विजय शंकर के क्रिकेट करियर की बात करें, तो 2012 में उन्होंने अपने गृह राज्य तमिलनाडु के लिए डेब्यू किया था और 13 वर्षों तक वहीं खेलते हुए 2025-26 सीजन के लिए त्रिपुरा में शामिल हुए. विजय ने अपनी आयु वर्ग की सभी क्रिकेट, अंडर-13 से लेकर तमिलनाडु के लिए ही खेली. उन्होंने अपने करियर में 77 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें 4253 रन और 43 विकेट शामिल हैं. इसके अलावा, विजय ने 112 लिस्ट ए मैच (2790 रन और 73 विकेट) और 159 टी20 मैच (2583 रन और 38 विकेट) भी खेले हैं. इसके अलावा टीम इंडिया के लिए खेलते हुए उन्होंने 12 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.