PBKS के खिलाफ बतौर कप्तान नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या? टीम से दूर अकेले प्रैक्टिस करते दिखे MI कप्तान, वीडियो वायरल
हार्दिक पंड्या
Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदसरहन बेहद निराशाजनक रहा है जिसके चलते इस सीजन में उनका सफर लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है. टीम के खराब प्रदर्शन के बीच कप्तान हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर भी सवाल उठने लगे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले पंड्या टीम से अलग अकेले प्रैक्टिस करते नजर आए, जिसके बाद उनके अगले मैच में खेलने पर सस्पेंस बढ़ गया है.
टीम से अलग अकेले प्रैक्टिस करते नजर आए हार्दिक पंड्या
दरअसल मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला 14 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है. इस मैच से पहले एमआई के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में पंड्या टीम से अलग मुंबई में अकेले प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. जिससे सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कायस लगाए जा रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि मुंबई के खेमे में सब ठीक नहीं चल रहा है और इसी वजह से पंड्या टीम के साथ नहीं जुड़ रहे हैं. पंड्या का वीडियो वायरल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब के खिलाफ मैच में वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि मुंबई इंडियंस की ओर से पंड्या की गैरमौजूदगी को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है.
🔴 IS HARDIK PANDYA DROP FROM MUMBAI INDIANS TEAM? 🤯
— Sam (@Cricsam01) May 13, 2026
– Hardik latest insta Story in which he practice & fully fit, but report say Hardik suffer from back injury 🙄
First Unfollow Suryakumar & Tilak Verma now this 🤦
SOMETHING BIG HAPPEN WITH HARDIK IN MI TEAM 🤨 pic.twitter.com/pUOgppuhZI
पिछले 2 मुकाबले से बाहर
बता दें, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या इंजरी के चलते पिछले 2 मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक पंड्या पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए धर्मशाला भी नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में पंजाब के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल लग रहा है.
IPL 2026 में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. इस सीजन न तो वो खुद को बतौर कप्तान साबित कर पाए और न ही एक खिलाड़ी के रूप में अपना प्रभाव छोड़ सके. इस सीजन उन्होंने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 146 रन ही निकले हैं. वहीं, 8 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 विकेट लिए हैं.