MPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने आशुतोष शर्मा, मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदा

MPL: मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए इंदौर में आयोजित खिलाड़ियों की नीलामी में युवा स्टार बल्लेबाज आशुतोष शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.
Ashutosh Sharma

आशुतोष शर्मा

MPL: मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए इंदौर में आयोजित खिलाड़ियों की नीलामी में युवा स्टार बल्लेबाज आशुतोष शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. मालवा स्टेलियंस ने उन पर सबसे बड़ा दांव खेलते हुए 15 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. इस नीलामी में कई युवा खिलाड़ियों पर फ्रेंचाईजियों ने जमकर पैसा लुटाया.

अक्षत रघुवंशी और अनिकेत वर्मा पर भी जमकर बरसे पैसे

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में हुई इस नीलामी में प्रदेश के कई युवा खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई.इस नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी अक्षत रघुवंशी रहे, जिन्हें रीवा जगुआर ने 13.80 लाख में खरीदा है. इसके अलावा तीसरी सबसे बड़ी बोली अनिकेत वर्मा पर लगी, जिन्हें भोपाल लेपर्ड्स ने 13 लाख 20 हजार में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है.

यह भी पढ़ें: क्या वैभव सूर्यवंशी के लिए खुलेंगे टीम इंडिया के दरवाजे? इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी बड़ी मांग

8.20 लाख में बिके आवेश खान

वहीं, भारतीय स्टार तेज गेंदबाज आवेश खान की बात करें,तो चंबल घड़ियाल ने उन्हें 8.20 लाख में खरीद लिया है, जबकि शिवम शुक्ला को इंदौर पिंक पैंथर ने 6.60 लाख खर्च कर अपने साथ जोड़ा है.

आईपीएल में भी जलवा बिखेर चुके आशुतोष

मध्यप्रदेश के 27 वर्षीय बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने साल 2024 में पंजाब किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 3.8 करोड़ में खरीदा था.पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली की ओर से खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 31 गेंदों में नाबाद 66 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी. आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हे रिटेन किया है.

घरेलू क्रिकेट में आशुतोष रेलवे और मध्यप्रदेश की ओर से खेलते नजर आते हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 के सीजन में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था.

किस खिलाड़ी को किस टीम ने खरीदा?

  • आशुतोष शर्मा- 15 लाख रुपये में मालवा स्टेलियंस ने खरीदा
  • अक्षत रघुवंशी- 13.80 लाख में रीवा जगुआर ने खरीदा
  • अनिकेत वर्मा- 13 लाख 20 हजार में भोपाल लेपर्ड्स ने खरीदा
  • शिवांग कुमार- 13 लाख में बुंदेलखंड बुल्स ने खरीदा
  • मंगेश यादव- 12 लाख में ग्वालियर चिताज ने खरीदा
  • आवेश खान- 8.20 लाख में चंबल घड़ियाल ने खरीदा
  • शिवम शुक्ला- 6.60 लाख में इंदौर पिंक पैंथर ने खरीदा
  • माधव तिवारी- 10.60 लाख में उज्जैन फाल्कन ने खरीदा
  • कुमार कार्तिकेय- 10.20 लाख में रॉयल निमाड़ ईगल्स ने खरीदा
  • सारांश जैन- 9.60 करोड़ में रॉयल निमाड़ ईगल्स ने खरीदा
  • कुलदीप सेन- 7 लख में बुंदेलखंड बुल्स ने खरीदा

ज़रूर पढ़ें