एशिया कप राइजिंग स्टार्स का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

Asia Cup Rising Stars: भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर रोमंचक भिड़ंत देखने को मिलने वाली है. दोनों टीमें एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आमने-सामने होंगी.
_INDIA A

इंडिया ए

Asia Cup Rising Stars: भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर रोमंचक भिड़ंत देखने को मिलने वाली है. दोनों टीमें एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आमने-सामने होंगी, जिसके लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल ने शेड्यूल जारी कर दिया है. दोहा में होने वाले इस टूर्नामेंट में इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए को एक ही ग्रुप में रखा गया है. ऐसे में ग्रुप स्टेज में ही भारत और पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिलेगी.

कब होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर?

दरअसल एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया-ए की टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी. इसके बाद 22 नवंबर को उसका सामना पाकिस्तान-ए से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 24 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेलेगी.

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने रचा इतिहास, T20I में 200 जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को छोड़ा पीछे

दो ग्रुप में बांटी गई टीमें

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी इन आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें शामिल हैं. वहीं, ग्रुप बी में इंडिया, पाकिस्तान, नेपाल और यूएई को जगह मिली है. हर टीम अपने-अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक -एक मैच खेलेगी. दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 29 नवंबर को होगा.

कहां खेला जाएगा फाइनल?

टूर्नामेंट के अधिकतर मैच वेस्ट एंड परक इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. खिताबी मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा. वहीं, कुछ मुकाबले यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड पर होंगे. एशिया कप राइजिंग स्टार्स का पहला मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा.

ज़रूर पढ़ें