Asian Games 2026: भारत ने जापान को 8 विकेट से हरा सेमीफाइनल में मारी एंट्री, 5 ओवर में ही चेज किया टारगेट

India beat Japan: एशियन गेम्स 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
India vs Japan

भारत बनाम जापान

India beat Japan: एशियन गेम्स 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान को 8 विकेट से हरा दिया है. क्वार्टरफाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम महज 57 रनों पर ही ढेर हो गई. जवाब में भारत ने केवल 5 ओवर में ही दो विकेट खोकर 59 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उसका सामना बांग्लादेश से होगा. जापान के खिलाफ इस मुकाबले में श्री चरणी ने गेंद से तबाही मचाई और 4 विकेट झटके.

भारत ने जापान को 8 विकेट से हराया

जापन के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ. भारतीय टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर जापान की पूरी टीम को 57 रनों पर ही ढेर कर दिया. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शैफाली वर्मा की तूफामई बल्लेबाजी के दम पर 5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. शैफाली ने इस मुकाबले में 15 गेंदों में 40 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में गजब की लापरवाही! महिला जिमनास्ट प्रणति नायक और कोच अशोक मिश्रा को अलॉट हुआ एक ही कमरा, मचा हड़कंप

भारतीय गेंदबाजों का कहर

निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया और जापान के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान टीम के बल्लेबाज पूरी तरफ से बैकफुट में नजर आए. भारत के लिए इस मुकाबले में श्री चरणी ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवर में महज 10 रन खर्च कर 4 विकेट झटके. उनके अलावा शैफाली वर्मा ने 2 दीप्ति शर्मा और श्रेयंका पाटील ने 1-1 विकेट झटके.

सेमीफाइनल में बांग्लादेश से होगी टक्कर

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रविवार, 20 सितंबर को खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. यह मैच भी जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा.

ज़रूर पढ़ें