Asian Games 2026: कबड्डी में भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-24 से हराया
भारतीय महिला कबड्डी टीम
Women’s Kabaddi Team Wins Gold: आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में भारत को एक और गोल्ड मेडल मिल गया है. भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम ने चौथी बार गोल्ड मेडल जीता है. इससे पहले भारतीय टीम 2010, 2014 और 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है. वहीं, 20वें एशियाई गेम्स 2026 में यह भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है.
फाइनल में भारत ने ईरान को हराया
एशियन गेम्स 2026 में महिला कबड्डी इवेंट के फाइनल में भारत ने ईरान को 37-34 से मात दी. इस मुकाबले में भारत ने पहले हाफ में ही 22-16 की बढ़त हासिल कर ली थी. इसके बाद दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी की कोशिश की एक समय पर स्कोर 27-26 तक पहुंच गया था, लेकिन भारतीय बेटियों ने दमदार वापसी करके गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. फाइनल में भारत की ओर से संजू देवी ने कमाल का प्रदर्शन किया और शानदार रेड कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.
𝐈𝐓’𝐒 𝐀 𝐆𝐎𝐋𝐃 🥇✨ India’s women’s kabaddi team win their 4th #AsianGames gold after a commanding campaign at #AichiNagoya2026. 💪 https://t.co/U4O8cacY8c
— Olympic Khel ™ (@OlympicKhel) September 26, 2026
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर रेस में जीता सिल्वर, शॉट पुट में मानप्रीत कौर को ब्रॉन्ज
अंपायर के फैसलों पर उठे सवाल
भारत बनाम ईरान फाइनल मुकाबले में अंपायर के कुछ फैसले ऐसे रहे जो भारत के खिलाफ थे. एक मौके पर ईरानी डिफेंडर ने टैकल के दौरान मिडलाइन पार कर ली थी. ऐसे में भारत को 1 पॉइंट मिलना चाहिए था, लेकिन अंपायर ने सिर्फ भारतीय खिलाड़ी को आउट दिया, जबकि यहां दोनों टीमों को पॉइंट दिए जाने थे.
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अपना अजेय अभियान जारी रखा. भारतीय टीम ने अपने ग्रुप मैचों में लगातार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई. अपने पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 42-21 से हराया. इसके बाद ईरान को 37-23, जापान को 50-25 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल में भारत ने नेपाल पर 48-24 से शानदार जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई. अब फाइनल में भारत ने ईरान को 37-24 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.