बांग्लादेश के सामने बेबस नजर आई ऑस्ट्रेलिया, 53 ओवर में ही हुई ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश
AUS vs BAN: बांग्लादेश की टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस दिखे और पहली पारी में कंगारू की पूरी टीम 198 रन पर ढेर हो गई.
ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल
बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल देखने को मिला. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम पहली पारी में 53 ओवर में 198 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ ने बनाए. उन्होंने पहली पारी में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 71 रन की पारी खेली. उनके अलावा कोई भी कंगारू बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. ऑस्ट्रेलिया की हालत इतनी खराब थी कि उनके 5 बल्लेबाज तो दहाई आंकड़ा तक नहीं छूं सके.
यह भी पढ़ें: ICC की ताजा रैंकिंग में बाबर आजम का धमाका, नंबर-1 पर चार भारतीय खिलाड़ी काबिज
पहली बार 200 से पहले ऑलआउट हुई ऑस्ट्रेलिया
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 198 रनों पर ऑलआउट होने के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट क्रिकेट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार किसी टेस्ट पारी में 200 रन से कम स्कोर पर ऑलआउट हुई है. इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ कंगारू टीम का सबसे कम टेस्ट स्कोर 217 रन था.
बांग्लादेश गेंदबाजों का कहर
डार्विन में जारी पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेशी गेंदबाजों का शानदार परदर्शन देखने को मिला. बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी की और 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट लिए. उनकी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई टीम बैक फुट पर आ गई. इसके अलावा तस्कीन अहमद ने पहली पारी में 16 ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 55 रन देकर 2 विकेट लिए. एबादोत हुसैन ने भी अपने नाम 2 विकेट किए.