Vistaar NEWS

IND W vs AUS W: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

IND W vs AUS W

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

IND W vs AUS W: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. इस हार के साथ भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. वहीं, भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में ही एलिस पेरी और एशले गार्डनर की शतकीय पारी के दमपर 4 विकेट खोकर 172 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़

ऑस्ट्रेलिया- बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन

Kamakhya Reley

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. इस हार के साथ भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

Kamakhya Reley

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा एलिस पेरी 38 गेंदों में 56 रन बनाकर श्री चरणी की गेंद पर आउट हो गई हैं.

Kamakhya Reley

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा फोबे लिचफील्ड के बाद बेथ मूनी भी आउट हो गई हैं. 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा जॉर्जिया वोल 4 रन बनाकर रेणुका सिंह की गेंद पर आउट हो गई हैं. 1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 11 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 171 रनों का टारगेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए. भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 171 रन बनाने होंगे.

Kamakhya Reley

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74-1

10 ओवर बाद भारत ने एक विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं. शैफाली वर्मा 34 रन बनाकर आउट हो गई है. स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर बनी हुई हैं.

Kamakhya Reley

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43=-0

6 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं. स्मृति मंधाना (22) और शैफाली वर्मा (20) रन बनाकर क्रीज पर बनी हुई हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ओपनिंग कर रही है. 2 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़

ऑस्ट्रेलिया- बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

भारतीय टीम आज लॉर्ड्स के मैदान पर आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना आखिरी लीग मैच खेल रही है. इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

Exit mobile version