वर्ल्ड कप से बाहर हुईं श्रेयंका पाटिल, भारत के लिए एक भी मैच न खेलने वाली प्रेमा रावत को मिला डेब्यू का मौका

Prema Rawat: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल एंकल लिगामेंट की गंभीर चोट के कारण आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई हैं. बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया है.
Shreyanka Patil or Prema Rawat

श्रेयंका पाटिल और प्रेमा रावत

Prema Rawat: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल एंकल लिगामेंट की गंभीर चोट के कारण आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई हैं. टूर्नामेंट में भारत के दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ वह चोटिल हो गई थी. अब बीसीसीआई ने श्रेयंका के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. स्टार ऑलराउंडर की जगह बोर्ड ने एक ऐसे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है, जिसने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं. आइए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी…

प्रेमा रावत को मिला डेब्यू का मौका

दरअसल नीदरलैंड के खिलाफ चोटिल होने के बाद भारतीय स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं. बोर्ड ने उनकी जगह अनकैप्ड लेग-स्पिनर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल किया है. बता दें, प्रेमा रावत का पहली बार भारतीय टीम में चयन हुआ है. आईसीसी की इवेंट कमेटी ने श्रेयंका के रिप्लेसमेंट के रूप में प्रेमा के नाम को मंजूरी दे दी है. अब टी20 वर्ल्ड कप से प्रेमा टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगी.

यह भी पढ़ें: INDW vs NEDW: मैच के दौरान चोटिल हुईं श्रेयंका पाटिल, स्ट्रेचर से ले जाया गया मैदान से बाहर

WPL में किया था शानदार प्रदर्शन

24 वर्षीय भारतीय महिला ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने विमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. इसके अलावा विमेंस एशिया कप राइजिंग स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में भी उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया है. इंडिया ए के ओर से खेलते हुए उन्होंने 9.62 के शानदार औसत से 8 विकेट झटके थे.

क्या है नियम?

प्रेमा रावत इंडिया-ए दौरे के लिए पहले से ही इंग्लैंड में मौजूद हैं. ऐसे में आईसीसी की मंजूरी मिलते ही वह भारतीय वर्ल्ड कप टीम के साथ जुड़ रही हैं. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, अगर कोई टीम टूर्नामेंट के बीच किसी खिलाड़ी को अपने स्क्वाड में शामिल करती है तो इससे पहले उसे आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी से आधिकारिक इजाजत लेनी होती है.

ज़रूर पढ़ें