विराट कोहली का नाम सुनते ही भड़क उठे बाबर आजम, रिपोर्टर को लगाई फटकार, वायरल हुआ वीडियो
बाबर आजम
Babar Azam: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के बीच पाकिस्तानी स्टार बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार वजह उनका बल्ला नहीं, बल्कि पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया गया एक तीखा जवाब है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. आइए जानते है आखिर क्या है पूरा मामला…
पत्रकार पर भड़के बाबर आजम
दरअसल पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंगसमैन के बीच खेले गए मैच को बाबर आजम की पेशावर जाल्मी ने 4 विकेट से जीत लिया है. इस जीत के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने बाबर आजम से सवाल किया कि वह भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तरह मैच फिनिश क्यों नहीं कर पाते? यह सवाल बाबर को नागवार गुजरा और उन्होंने तुरंत ही कड़ा जवाब देते हुए पत्रकार की बोलती बंद कर दी.
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल के ओवरथ्रो पर भड़के आशीष नेहरा, लाइव मैच में दे दी गाली! वीडियो वायरल
बाबर आजम ने क्या कहा?
पत्रकार द्वारा विराट कोहली से तुलना करने पर बाबर भड़क उठे. उन्होंने रिपोर्टर को कड़ा जवाब देते हुए कहा कि, खत्म कर दें, आप जिस तरह से यह सवाल कर रहे हैं छोड़ दीजिए. हालांकि रिपोर्टर ने एक बार फिर अपना सवाल दोहराया, जिसपर जवाब देते बाबर ने कहा कि, मैंने आफ़ी मैच फिनिश किए हैं, आपको लगता मैंने फिनिश नहीं किए, लेकिन मैंने बहुत मैच फिनिश किए.
🚨 BABAR RESPONDED TO A QUESTION ON KOHLI-BABAR COMPARISON 🚨
— Abdullah. (@Abdullahh_56) April 8, 2026
• Journalist – "Virat Kohli comes with the same shot of game as you but he finishes the match which you lack. People compare him with you what are your views on the comparison?"
• Babar Azam – "Let these things to… pic.twitter.com/A69fIV9urI
PSL 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में बाबर आजम के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने अब तक पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए 2 मैचों में 82 रन बनाए हैं, जिसमें हैदराबाद किंगसमैन के खिलाफ 43 रन की पारी भी शामिल है.पेशावर जाल्मी को अब अपना अगला मुकाबला कराची किंग्स के खिलाफ खेलना है.